थाना गोपालगंज पुलिस ने लगातार हो रही मंदिरों में चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए आरोपी राम ठाकुर उर्फ़ रामकुमार को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के पीछे पुलिस अधीक्षक सागर श्री विकाश कुमार शाहवाल द्वारा जिले में मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए दिए गए सख्त निर्देश थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री लोकेश कुमार सिन्हा और नगर पुलिस अधीक्षक श्री ललित कश्यप के मार्गदर्शन में यह सफलता हासिल की गई।

गिरफ्तार आरोपी राम ठाकुर (19 वर्ष), निवासी चंद्रशेखर वार्ड, लक्ष्मी अगरबत्ती फैक्ट्री के पास, थाना मोतीनगर, सागर है। आरोपी पर पहले भी नकबजनी, मारपीट और आयुध अधिनियम के तहत विभिन्न प्रकरण दर्ज हैं। उसने थाना क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों और एक मकान में चोरी की वारदातों को अंजाम दिया था, जिनमें प्रमुख हैं:
- 12 सितंबर 2025 – अहमदनगर स्थित हनुमान मंदिर
- 12 अक्टूबर 2025 – जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के पास हनुमान मंदिर
- 11 अक्टूबर 2025 – शिवराज कॉलोनी स्थित मकान
इन वारदातों को रोकने के लिए थाना प्रभारी श्री राजेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर तंत्र और स्मार्ट सिटी के CCTV कैमरों का उपयोग कर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। आरोपी से चोरी गया माल भी बरामद किया गया।

इस कार्यवाही में शामिल पुलिसकर्मियों में उप निरीक्षक नीरज जैन, आर.के.एस. चौहान, राहुल सिंह, सहायक उप निरीक्षक रमेश बंसल, राजेश चौबे, प्र.आर. अनिल प्रभाकर, अनंत, जयसिंह, अयूब खान, आर. नेकराम, चन्द्रकांत, महेन्द्र सेन, अंकित तिवारी, दशरथ मालवीय, हीरेन्द्र सिंह, थिरवम, आर. चालक देवेन्द्र पाण्डेय शामिल थे, जिनका योगदान सराहनीय रहा।
थाना गोपालगंज पुलिस की तत्परता और सतर्कता ने जिले में मंदिरों में हो रही चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण और अपराधियों के खिलाफ सख्त संदेश देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।