सागर में मिलावट और अस्वास्थ्यकर खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार मिलावट मुक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए जिले में लगातार निगरानी और कार्रवाई जारी है। इस अभियान के तहत जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीमती प्रीति राय ने विभिन्न रेस्टोरेंट और मिठाई विक्रेताओं का निरीक्षण किया।

विगत दिनों प्राप्त शिकायत के आधार पर तिली रोड स्थित राशि रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया गया, जहाँ गंदगी का अंबार, चूहों और मक्खियों की भरमार पाई गई। अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में खाद्य निर्माण, संग्रह और विक्रय किया जा रहा था। इसके चलते रेस्टोरेंट का एफ.एस.एस.ए.आई. रजिस्ट्रेशन 7 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया और दूषित खाद्य पदार्थों के नमूने जांच हेतु भेजे गए।

हालांकि, दिनांक 13 अक्टूबर 2025 को मुकेश केशरवानी ने नियमविरुद्ध रेस्टोरेंट संचालित कर दिया। इसके समाचार पत्रों से पता चलने पर 14 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पुनः निरीक्षण किया गया। मौके पर मुकेश केशरवानी को बुलाकर मौका पंचनामा तैयार किया गया और सक्षम न्यायालय में प्रकरण प्रस्तुत किया गया।

इसके अलावा शहर के बड़े बाजारों में नेमा मिष्ठान भंडार, बाके बिहारी मिष्ठान भंडार, सोमू बीकानेर, श्री राजस्थान मिष्ठान भंडार तथा बसों द्वारा लाए जा रहे मावा की लगातार निगरानी की जा रही है। खुरई के मिलन स्वीट्स की शिकायत पर भी नमूने लिए गए और राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए।

कलेक्टर संदीप जी.आर. ने कहा कि खाद्य सुरक्षा प्रशासन और गठित जांच दल निरंतर निगरानी, जांच और कार्रवाई के माध्यम से जिले में शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *