सागर में सड़क विवाद के चलते दो भाइयों ने की घर में घुसकर मारपीट की , पुलिस ने गिरफ्तार किया !

Spread the love

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के वल्लभनगर वार्ड में लोडिंग वाहन को लेकर हुई बहस अब हिंसक घटना में बदल गई। पुलिस ने इस मामले में दो भाइयों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने घर में घुसकर मारपीट की थी।

घटना का विवरण

थाने में 22 जनवरी को देवेन्द्र यादव (35) ने शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि रात करीब 11 बजे वह अपने घर के बाहर खड़ा थे, वहीं उनका लोडिंग वाहन भी खड़ा था। इसी दौरान मोहल्ले का लालू यादव अपनी स्कूटी से आया और लोडिंग वाहन सड़क पर खड़ा करने के विरोध में आपत्ति जताई।

देवेन्द्र ने बताया कि उन्होंने बताया कि वाहन सड़क किनारे है और उसे साइड में जाने के लिए कहा। इसी बात को लेकर लालू यादव, आकाश यादव और राहुल यादव बाद में हाथ में डंडा और चाकू लेकर उनके घर पहुंचे।

इन लोगों ने घर में घुसकर गाली-गलौज और डंडों से मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में देवेन्द्र यादव के शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोटें आईं।

पुलिस ने किया FIR दर्ज

घटना की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने लालू, आकाश और राहुल यादव के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

आरोपियों की गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीम लगाई और शुक्रवार को राहुल उर्फ लेखराम (23) और आकाश उर्फ मट्टू यादव (25) को गिरफ्तार किया। ये दोनों इटवारी टोरी के निवासी हैं।

मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल डंडा और चाकू जब्त किया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने कहा कि पूरे मामले की सख्ती से जांच की जा रही है और किसी भी प्रकार की शांति भंग करने वाली हरकत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *