सीहोरा मंडल में मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का रोमांचक फाइनल, सीहोरा बनी चैंपियन !

Spread the love

सागर। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में आयोजित मंत्री क्रिकेट महाकुंभ के दूसरे चरण का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला सीहोरा मंडल में खेला गया। सिहोरा और महुआखेड़ा पैगवार की टीमों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में सिहोरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैदान पर दर्शकों की भारी उपस्थिति से माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

फाइनल मुकाबले में मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री एवं खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके मैदान पर पहुंचते ही खिलाड़ियों और दर्शकों में उत्साह दोगुना हो गया। मंत्री ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल भावना से आगे बढ़ने का संदेश दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि युवा शक्ति संगठन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत उन्हें सही दिशा देने की है। उन्होंने कहा, “असफलता सफलता की पहली सीढ़ी है जो खिलाड़ी को विजेता बनाती है।” मंत्री ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व उपहार वितरित करते हुए खिलाड़ियों को आगे और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

खिलाड़ियों को मिले आकर्षक पुरस्कार

विजेता एवं उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को फ्रिज और टीवी सहित अन्य उपहार प्रदान किए गए।

  • हेमंत को बेस्ट बॉलर
  • सौरभ ढगरानिया को बेस्ट बल्लेबाज
  • सुरेंद्र को प्लेयर ऑफ द मैच
  • जितेंद्र पीपरा को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।

मंत्री ने घोषणा की कि सभी खिलाड़ियों और युवा शक्ति संगठन के कार्यकर्ताओं को जल्द ही ज्ञानवीर यूनिवर्सिटी के मंच पर सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, खेल प्रेमी और हजारों की संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और आयोजन की सराहना की।

अब मंत्री क्रिकेट महाकुंभ का तीसरा और अंतिम चरण जैसीनगर के ऐतिहासिक गोविंद स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां क्षेत्र की सर्वश्रेष्ठ टीमें आमने-सामने होंगी। इस महामुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में अभी से भारी उत्सुकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *