चिकित्सालय में स्वच्छता उत्सव, सफाई और पर्यावरण मित्रों का सम्मान !

Spread the love

मध्यप्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा 2 अक्टूबर 2025 को चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे चिकित्सालय गेट पर स्वच्छता अभियान से हुई, जिसमें फैकल्टी, स्टाफ और छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसके बाद स्वच्छता जागरूकता रैली आयोजित की गई, जो चिकित्सालय गेट से प्रारंभ होकर डीन ऑफिस बिल्डिंग के मुख्य द्वार पर सम्पन्न हुई।

कार्यक्रम में डीन डॉ. पी.एस. ठाकुर, अधीक्षक डॉ. राजेश जैन, डॉ. प्रवीन खरे, डॉ. रविकांत अर्जरिया, डॉ. ब्रजभान अहिरवार, नोडल अधिकारी डॉ. एस.पी. सिंह, सुमित्री पीटर समेत समस्त फैकल्टी सदस्य, नर्सिंग स्टाफ और यूजी-पीजी छात्र उपस्थित रहे। हाउसकीपिंग स्टाफ, सफाई मित्र और पर्यावरण मित्रों का सम्मान विशेष रूप से किया गया।

सफाई और पर्यावरण मित्रों में मालती बाल्मिकि, बाबूलाल बंसल, सौरभ घहरू, तुलसीराम बाल्मिकि, अमर बाल्मिकि, मोनू वाल्मीकि, माली मुकेश पटेल, सालिकराम आदि प्रमुख रूप से शामिल थे। इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता का संदेश देते हुए परिसर और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और स्टाफ ने हाथ में पोस्टर और स्लोगन लेकर स्वच्छता संदेश का प्रचार किया। आयोजन का उद्देश्य न केवल चिकित्सालय परिसर में स्वच्छता सुनिश्चित करना था, बल्कि विद्यार्थियों और स्टाफ में स्वच्छता के प्रति जागरूकता और सामाजिक जिम्मेदारी का भाव भी विकसित करना था।

स्वच्छता उत्सव का यह आयोजन छात्रों और स्टाफ के लिए प्रेरणादायक साबित हुआ और सभी ने सामूहिक प्रयास से स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *