राज्यपाल मंगुभाई पटेल का आज कड़ता रहली ग्राम भ्रमण !

Spread the love

मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल आज सागर जिले के ग्राम कड़ता रहली के प्रस्तावित भ्रमण पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे प्रातः 9:30 बजे सागर रेस्ट हाउस से प्रस्थान कर 9:55 बजे ग्राम कड़ता नर्सरी पहुंचेंगे। यहां वे फ्रूट फॉरेस्ट्री कार्यक्रम के अंतर्गत पौधारोपण करेंगे।

इसके बाद राज्यपाल 10:10 बजे ग्राम कड़ता के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जहां वे आयोजित हेल्थ कैंप का निरीक्षण करेंगे। तत्पश्चात वे हितग्राहियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत हितलाभ वितरित करेंगे और उनसे आत्मीय संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम लगभग 10:55 बजे तक चलेगा।

इसके उपरांत राज्यपाल 11:17 बजे प्रधानमंत्री आवास योजना के एक हितग्राही के घर पहुंचेंगे और वहां अतिथियों के साथ सहभोज करेंगे। भोजन उपरांत वे 12:02 बजे ढाना हवाई पट्टी स्थित रेस्ट हाउस के लिए प्रस्थान करेंगे तथा 12:25 बजे ढाना हवाई पट्टी से अपने गंतव्य के लिए रवाना होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *