सागर कांग्रेस ने दशहरा कार्यक्रम में प्रतिभाओं को सम्मानित किया !

Spread the love

शहर के हृदय स्थल कांग्रेस कार्यालय के पास जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष श्री महेश जाटव के नेतृत्व में दशहरा पर्व के अवसर पर आयोजित श्रेष्ठ नवदुर्गा झांकी, मार्शल आर्ट कला और अखाड़ा प्रतियोगिताओं में शानदार प्रस्तुतियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर श्री महेश जाटव ने कहा कि बुंदेलखंड की उभरती प्रतिभाओं को सम्मानित करने से उनमें लगन और उत्साह बढ़ता है। हमारे शहर के युवा अपनी संस्कृति और परंपरा को जीवित रखने के लिए अखाड़ों और मार्शल आर्ट में अपने अद्भुत प्रदर्शन के माध्यम से जनता को चकित कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस दशहरा पर प्रस्तुत श्रेष्ठ प्रतिमाओं, उत्कृष्ट झांकियों, मार्शल आर्ट और अखाड़ा प्रदर्शन ने लोगों का दिल जीत लिया।

सम्मान समारोह में प्रथम पुरस्कार पुरव्याऊ काली कमेटी, द्वितीय पुरस्कार भैया जी वैघ वाली काली कमेटी, तथा तृतीय पुरस्कार महाकाली कमेटी मछरयाई को प्रदान किया गया। विशेष पुरस्कारों में श्री सिद्ध दुर्गा धाम काली कमेटी वललभ नगर, 1008 सरस्वती वीणा वादिनी काली कमेटी दयानंद वार्ड, बगीचा वाली काली कमेटी और सदर सिद्धेश्वर काली कमेटी को सम्मानित किया गया।

श्रेष्ठ झांकियों में प्रथम स्थान संकट मोचन सदर, द्वितीय सराफा काली कमेटी, और तृतीय महाकाली झांकी रही। डीजे बैंड प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नौशाद बैंड, द्वितीय गगन बैंड, और तृतीय राजा बैंड पार्टी को मिला। विदेश संस्कृति पुरस्कार बुंदेलखंड ढपला रमतू ला पार्टी सत्ताधाना को दिया गया।

अखाड़ा प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान श्रीराम अखाड़ा बड़कुआ, द्वितीय श्री सतगुरु अखाड़ा राजीव नगर वार्ड, और तृतीय बालाजी पवनसुत अखाड़ा धर्मश्री व्यायाम शाला रही। विशेष सांस्कृतिक पुरस्कार श्रीराम अखाड़ा रिछोड़ा को दिया गया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक सुनील जैन, अमित राम की दुबे, जगदीश यादव, चक्रेश सिंघई, हीरालाल चौधरी, पार्षद रिचा सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल चौबे, शहर अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, सेवादल अध्यक्ष सिंटू कटारे, डॉ संदीप सवलोक सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *