सागर, 10 अक्टूबर 2025:
आचार्य बिनोवा भावे वार्ड निर्तला और शासकीय उ.मा. विद्यालय में आयोजित आत्मनिर्भर भारत युवा संगोष्ठी में युवा नेता अविराज सिंह ने युवाओं को देशभक्ति, नेतृत्व और स्वदेशी अपनाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “युवा भारत के सपनों के प्रतिनिधि हैं।”
अपने संबोधन में श्री अविराज सिंह ने कहा कि युवावस्था किसी भी देश की सबसे बड़ी पूंजी होती है। इस आयु में जोश, ऊर्जा और कल्पनाशक्ति सर्वोच्च होती है। उन्होंने कहा कि भारत के पास विश्व में सबसे अधिक और प्रतिभाशाली युवा शक्ति है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कहा है कि युवा भारत के सपनों के प्रतिनिधि हैं।

अविराज सिंह ने आगे कहा कि युवा वही हैं जो कर के दिखाते हैं, जो केवल बातों के पीछे नहीं रहते। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल स्कूल और कॉलेज तक सीमित नहीं है; यह हमें संवाद, सोच और व्यवहार सीखने का अवसर देती है। उन्होंने युवाओं को राजनीति में रुचि लेने और राष्ट्रवादी सोच को आगे बढ़ाने की सलाह दी।
साथ ही उन्होंने असफलताओं को सफलता की सीढ़ी बताते हुए कहा,
“जो अपने हुनर, मेहनत और मिट्टी पर भरोसा करता है, वही जीवन में आगे बढ़ता है।”
अविराज सिंह ने स्वदेशी अपनाने और मेड इन इंडिया उत्पादों को खरीदने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत से हर साल 20 लाख करोड़ रुपए चीन के उत्पादों पर जा रहे हैं और इसे रोकने के लिए युवाओं को स्वदेशी को अपनाना होगा। उन्होंने अनुशासन को जीवन का आधार बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ युवाओं को अनुशासित बनाने का सर्वोत्तम माध्यम है।

कार्यक्रम में सागर संभाग के कई गणमान्य उपस्थित रहे, जिनमें राजकुमार अहिरवार (प्रचार्य), रवीन्द्र सिंह राजपूत (खुरई ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष), राहुल चौधरी (खुरई नगर मण्डल अध्यक्ष), आर.एस. शर्मा (बीईओ), अशोक पाराशर (प्रभारी प्रचार्य), राजेन्द्र सेंगर, जगदीश अहिरवार (पार्षद), बालकृष्ण राठौर, रामशास्त्री, अमित पटैल, धर्मेन्द्र पटैल, रनविजय सिंह, इन्द्रराज सिंह, माखन सिंह (खुरई ग्रामीण मण्डल महामंत्री), नरेन्द्र पटैल, देवेन्द्र ठाकुर, खुशाल सिंह, हरि अहिरवार, भरतलाल कुर्मी, सोनू कुर्मी, प्रेम सिंह, राजेन्द्र ठाकुर, ओमकार सिंह ठाकुर, सरदार सिंह, परमानन्द यादव, विक्रम सिंह, परमानन्द साहू, मोतीलाल अहिरवार, जवाहर सिंह राजपूत, भूपेन्द्र सिंह बम्होरी, मोनू राजा किशनगढ़, के.के. शर्मा, अंकित ठाकुर आदि शामिल थे।
अविराज सिंह के संबोधन ने युवाओं में देशभक्ति, स्वदेशी अपनाने और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण के प्रति गहरी प्रेरणा उत्पन्न की। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने कौशल, मेहनत और अनुशासन से देश को विश्व में अग्रणी बनाएं और स्वदेशी को अपनाएं।
ब्यूरो रिपोर्ट रिपब्लिक सागर मीडिया !
संवाददाता – अर्पित सेन
7806077338, 9109619237