सागर में औद्योगीकरण को बढ़ावा देने बैठक का आयोजन !

Spread the love

सागर में एमपीआईडीसी क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगपतियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीना रिफायनरी के 50 हजार करोड़ निवेश, पांच नए औद्योगिक क्षेत्रों की स्थापना, जल, विद्युत, ट्रक पार्किंग, फायर स्टेशन और अस्पताल की व्यवस्थाओं की रूपरेखा तय की गई।

उद्योगपतियों ने औद्योगिक क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने, बैंक शाखा स्थापित करने और एक्सपोर्ट हेतु ईपीआर सर्टिफिकेट सुविधा प्रदान करने की आवश्यकता जताई। बैठक में उद्योगपतियों ने सागर में एयरपोर्ट स्थापना की भी मांग उठाई।

सागर क्षेत्र में वर्तमान में पांच बड़े उद्योग स्थापित हैं—जे.के. सीमेंट (2500 करोड़), बीना रिफायनरी (15000 करोड़), मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट (435 करोड़), डायमंड सीमेंट (1985 करोड़) और आरएसपीएल (52 करोड़)। इसके अतिरिक्त चार बड़े उद्योग—पैसिफिक मेटा स्टील (3200 करोड़), जे.एस.डब्लू सीमेंट (2500 करोड़), मध्य भारत एग्रो प्रोडक्ट विस्तार (400 करोड़), विंग्स एग्रीकल्चर (325 करोड़)—स्थापनाधीन हैं।

बैठक में बताया गया कि एमपीआईडीसी नोडल अधिकारी नियुक्त करके उद्योगपतियों को मार्गदर्शन और सहायता उपलब्ध कराएगी। क्षेत्रीय कार्यालय सागर के प्रयास से औद्योगिक विकास को तेज करने के लिए प्रत्येक जिले में कम से कम एक नया औद्योगिक क्षेत्र स्थापित किया जाएगा। बैठक में उपस्थित उद्योगपतियों ने औद्योगीकरण बढ़ाने के लिए सरकार से समर्थन की अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *