सागर में तेंदूडाबर से सेमरागोपालमन मार्ग का भूमि पूजन !

Spread the love

खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तेंदूडाबर से सेमरागोपालमन मार्ग का भूमि पूजन किया। इस मार्ग के निर्माण से मोचल, बडेरा, परगासपुरा, तेंदूडाबर, सेमरागोपालमन, पड़रई, औरिया, अगरिया, सागौनीपुरैना, मिडवासा, देवलचोरी, पनारी, चांदौनी, हिन्नौद, सत्ताढाना, सेमाढाना, सागोनीगुरु, चैनपुरा, रमपुर, सुमरेड़ी, बदौआ, सीहोरा सहित 20 से अधिक ग्रामों के निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

मंत्री राजपूत ने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। सड़क मार्ग बनने से समय और दूरी दोनों की बचत होगी, और गांव सीधे मुख्य मार्गों से जुड़ेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के अधिकांश गांव अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और नल जल योजनाओं से लाभान्वित हो चुके हैं। उन्होंने सभी किसानों से भावांतर योजना का लाभ लेने हेतु 17 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन कराने का आग्रह किया।

सुरखी विधानसभा क्षेत्र के निवासियों की सुविधा के लिए अस्थि विसर्जन हेतु वाहन भी उपलब्ध कराया गया है। मंत्री राजपूत ने बताया कि यह वाहन फोन कॉल पर किसी भी गांव पहुंचेगा और अस्थि विसर्जन की सुविधा मुहैया कराएगा।

इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष रामबाबू, बृजेंद्र सिंह, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र पटेल, लोकमन लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरनाम सिंह, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष धीरज सिंह, योगेश गोलू पड़रई, हेमंत सिंह, सानिल सिंह, दिलीप पटेल सहित सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *