सागर जिले के कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशन में जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संचालित मिशन आदिकर्म योगी के अंतर्गत सागर जिले के आदिवासी बहुल ग्राम बसोना का विशेष दौरा किया गया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य ग्रामवासियों को प्रदत्त जनजातीय सुविधाओं की समीक्षा करना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में विलेज एक्शन प्लान (VAP) के तहत ग्रामवासियों को प्रदान की गई विभिन्न सुविधाओं जैसे पेयजल, बिजली कनेक्शन, आवास, शौचालय, खेल मैदान, घाट, स्कूल, आंगनवाड़ी केंद्र, राशन वितरण आदि का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने इन योजनाओं के क्रियान्वयन का डेटा एकत्रित किया और ग्रामवासियों से उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना।

कलेक्टर श्री संदीप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनजाति समुदाय को योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि मिशन आदिकर्म योगी का उद्देश्य न केवल विकास योजनाओं का उचित क्रियान्वयन है, बल्कि आदिवासी समाज की जीवनशैली में सुधार और उनकी सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण भी है।
इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी, ग्राम प्रतिनिधि और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। उन्होंने मिलकर ग्रामवासियों की समस्याओं को नोट किया और त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश लागू किए।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों से आग्रह किया कि आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए और योजनाओं का लाभ सभी पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मिशन आदिकर्म योगी के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों में समान स्तर की सुविधाओं का विस्तार सुनिश्चित किया जाएगा।
इस निरीक्षण से यह संदेश मिला कि सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों तक पहुँचाने और उनकी जीवन गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।