कलेक्टर संदीप जी आर और एसपी विकास शाहवाल ने बाजार में की स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी” !

Spread the love

दीपावली के शुभ अवसर पर “लोकल फॉर वोकल” की भावना को साकार करते हुए कलेक्टर श्री संदीप जी आर एवं पुलिस अधीक्षक श्री विकास शाहवाल ने आज प्रातःकाल मकरोनिया और रजाखेड़ी बाजार का भ्रमण किया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने स्थानीय दुकानदारों से मिट्टी के दीये, गुल्लक, बताशा, लाई, मोरपंख, रंगोली और पूजन सामग्री जैसी स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी की तथा लोगों से भी अपील की कि वे स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता दें

इस दौरान उनके साथ अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव उईके, सिटी मजिस्ट्रेट श्री अमन मिश्रा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। कलेक्टर श्री संदीप जी आर ने स्थानीय विक्रेताओं से आत्मीय चर्चा करते हुए कहा कि दीपावली जैसे महापर्व पर स्थानीय उत्पादों को अपनाकर हम न केवल अपने क्षेत्रीय व्यापारियों को सहयोग करते हैं, बल्कि आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ठोस कदम भी बढ़ाते हैं।

उन्होंने कहा कि “लोकल फॉर वोकल” अभियान से न केवल स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलता है, बल्कि इससे रोजगार के अवसरों में वृद्धि, आर्थिक मजबूती और सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण भी होता है। स्थानीय खरीदारी से छोटे दुकानदारों की आमदनी बढ़ती है, जिससे वे अपने परिवार का बेहतर ढंग से पालन-पोषण कर सकते हैं।

कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने दुकानदारों से उनके व्यवसाय की जानकारी ली, उन्हें दीपावली की शुभकामनाएँ दीं, और इस अभियान को समाज के हर वर्ग तक पहुँचाने की अपील की। उन्होंने कहा कि दीपावली के पावन पर्व पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि स्वदेशी वस्तुएँ अपनाकर स्थानीय उद्योगों को सशक्त बनाएं, जिससे आर्थिक आत्मनिर्भरता के साथ सांस्कृतिक एकता भी बनी रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *