सागर। सोशल मीडिया पर कुर्मी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक और भड़काऊ टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस प्रकरण के सामने आने के बाद क्षेत्र में काफी आक्रोश देखने को मिला।
जानकारी के मुताबिक, 2 दिसंबर को ग्राम मड़िया बुजुर्ग निवासी फरियादी बाबूलाल पिता छोटेलाल ने पुलिस को शिकायती आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि 1 दिसंबर की रात करीब 8 बजे सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें आरोपी मुरारी पांडे ने कुर्मी समाज को लेकर अभद्र भाषा का उपयोग किया और भड़काऊ टिप्पणी की। इससे समाज में रोष बढ़ गया।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गईं। तकनीकी जांच में आरोपी की लोकेशन मोतीनगर थाना क्षेत्र में पाई गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।

रहली थाना प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायालय ने उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजने के आदेश दिए।
पुलिस ने चेतावनी देते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक