शामगढ़ में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल प्रकरण गरमाया: आरोपियों के घर तोड़े, बंद रहा शहर !

Spread the love

मंदसौर जिले के शामगढ़ में नाबालिग का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में शनिवार को पूरा शहर बंद रहा और रविवार को भी हालात सामान्य नहीं हो सके हैं। बढ़ते जनाक्रोश को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी रेहान और बाबू के घरों के कुछ हिस्सों को जेसीबी से ढहा दिया है।

इधर, स्थानीय हिंदू संगठनों ने आरोप लगाया है कि इस मामले में सिर्फ दो ही नहीं, बल्कि एक पूरा गिरोह सक्रिय है। संगठनों ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी, उनका जुलूस निकालने और संबंधित पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।


पहले भी शिकायत, लेकिन कार्रवाई नहीं—परिवार का आरोप

मामला पुरानी साजिश का हिस्सा?**

भास्कर की पड़ताल में सामने आया है कि यह घटना कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश और ब्लैकमेलिंग का नतीजा हो सकती है। पीड़ित परिवार के मुताबिक, आरोपी रेहान, बाबू और उनके साथी पिछले एक साल से परिवार की दूसरी लड़की को भी परेशान कर रहे थे।

वाईलेट वीडियो वाले मामले से पहले भी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, लेकिन थाने में दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया। परिवार का सीधा आरोप है कि अगर पुलिस ने तभी कार्रवाई की होती, तो आज नाबालिग को ऐसी तकलीफ नहीं झेलनी पड़ती।

गरोठ एएसपी हेमलता कुरील ने भी पुष्टि की है कि पहले युवकों के खिलाफ आवेदन आया था। उन्होंने कहा—
“उस समय दोनों पक्षों का समझौता होने के कारण पुलिस कार्रवाई नहीं कर सकी। इस बार शिकायत मिलते ही FIR दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।”


आरोपियों की महंगी जीवनशैली पर भी सवाल

गिरोह होने की आशंका गहराई**

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि बाबू और रेहान किसी तरह का काम नहीं करते, फिर भी उनके पास दो लाख से अधिक कीमत की महंगी बाइकें हैं। दोनों अक्सर पार्टियां करते और जरूरत से ज्यादा खर्च करते देखे जाते थे।

पीड़ित परिवार का दावा है कि यह सिर्फ दो लड़कों का मामला नहीं, बल्कि एक पूरा गिरोह है जो छोटी बच्चियों को फंसाकर उनके वीडियो बनाता है और फिर ब्लैकमेल करता है।


बजरंग दल की चेतावनी—बाकी आरोपी नहीं पकड़े तो फिर होगा आंदोलन

बजरंग दल के खुमान सिंह ने कहा कि गिरोह के अन्य सदस्यों के नाम भी सामने आए हैं, जिनकी जानकारी पुलिस को दे दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने पकड़े गए दो आरोपियों का जुलूस नहीं निकाला, जबकि ऐसा किया जाना चाहिए था।

इसके साथ ही उन्होंने एसडीओपी दिनेश प्रजापति पर हिंदू समाज के प्रति पक्षपाती रवैये का आरोप लगाते हुए उनके ट्रांसफर या लाइन अटैच करने की मांग की।

खुमान सिंह ने चेतावनी दी—
“अगर रविवार दोपहर 12 बजे तक बाकी आरोपी नहीं पकड़े गए, तो बजरंग दल फिर से प्रदर्शन करेगा।”


फिलहाल तनाव बरकरार, पुलिस अलर्ट पर

घटना के बाद से शामगढ़ में तनाव की स्थिति बनी हुई है। शहर लगातार दूसरे दिन भी बंद जैसा रहा। पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है।

प्रशासन का दावा है कि बाकी आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है और पूरे गिरोह की गतिविधियों की जांच की जा रही है।

नाबालिग से जुड़ा यह गंभीर मामला अब जिले की बड़ी कानून-व्यवस्था चुनौती बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *