सागर में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा का आगमन हुआ। उनके आगमन पर बहेरिया चौराहे पर पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिला अध्यक्ष श्याम तिवारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सांसद का अभिनंदन किया और उनके साथ अगवानी रैली भी निकाली।
सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की तथा उनसे परिचय प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया और संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया, अंकित तिवारी सापट, निकेश गुप्ता, श्रीकांत जैन, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, अंशुल परिहार, बालकिशन सोनी, सुमित यादव, जय सोनी, गुड्डू सोनी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बहेरिया चौराहे पर हुए इस स्वागत कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।