पीथमपुर के सेक्टर एक थाना पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब परिवहन के एक फरार आरोपी गोल्डी उर्फ गौरव जैन (27, निवासी टांडा) को गिरफ्तार किया। आरोपी 15 नवंबर को पकड़े गए राहुल भिलाला और अजय से जब्त शराब के मामले में वांछित था। पूछताछ में पता चला कि अवैध शराब का परिवहन गोल्डी ने ही किया था।

पुलिस ने बताया कि आरोपी मंगलवार देर रात मुखबिर की सूचना पर पकड़ा गया। उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। नवागत पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चल रहे विशेष अभियान में अब तक लाखों रुपए की अवैध शराब जब्त की जा चुकी है।