अबोहर में नहर से महिला का अर्धनग्न शव मिला, हत्या की आशंका !

Spread the love

फाजिल्का जिले के अबोहर स्थित बकैनवाला गांव में बुधवार को नहर से निकलते खाले में एक महिला का अर्धनग्न शव मिला। शव का एक हाथ गायब था और शरीर पर चोटों के निशान पाए गए, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

गांव के सरपंच हरदीप ने शव देखा और तुरंत थाना खुईखेड़ा पुलिस को सूचना दी। एएसआई राज कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शहर की नर सेवा नारायण सेवा समिति के सहयोग से शव को बाहर निकाला गया।

महिला की उम्र करीब 30-32 साल बताई जा रही है। वह गुलाबी रंग की सलवार पहने थी और बायें पैर में चांदी का पाजेब था। शव के पैरों में रस्सी और शरीर पर चोटों के निशान मिलने के कारण पुलिस हत्या के सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने आसपास के लोगों से अपील की है कि यदि किसी परिवार की कोई महिला लापता है, तो वे अबोहर के सरकारी अस्पताल में संपर्क करें।

सूत्रों के अनुसार, इस क्षेत्र में जंगली सुअरों की संख्या अधिक है। महिला के शरीर पर चोटें और हाथ का गायब होना जंगली सुअरों के हमले का भी परिणाम हो सकता है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और सभी संभावनाओं का परीक्षण कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *