अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर महिला सशक्तिकरण विषयक कार्यक्रम !

Spread the love

भोपाल। मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने आज अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस के अवसर पर “महिला सशक्तिकरण एवं मानव अधिकार” विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी में मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया और यूएन वूमेन मध्यप्रदेश की स्टेट हेड जोयत्री रे विशेष अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोग के सदस्य डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ने की।

इस दौरान महिला कल्याण से जुड़ी सरकारी योजनाओं की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा साझा की गई। आयोग ने इस अवसर पर “स्मारिका” का भी विमोचन किया, जिसमें प्रबुद्धजनों के आलेख और महिला संबंधित योजनाओं की जानकारी प्रकाशित की गई है।

कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, आयोग के पूर्व पदाधिकारी, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी, विधि संकाय के प्राध्यापक और विद्यार्थी शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *