चांदी ऑल टाइम हाई पर, 1.86 लाख रुपए किलो; इस साल 117% उछली !

Spread the love

चांदी की कीमतों में लगातार तेजी जारी है। आज 11 दिसंबर को चांदी अपने अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई।
इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक चांदी 1,500 रुपए बढ़कर 1,86,988 रुपए प्रति किलो हो गई है।
सोमवार को इसका भाव 1,85,488 रुपए था।
इस साल अब तक चांदी में 1,00,971 रुपए यानी 117% की रिकॉर्ड तेजी आ चुकी है।

सोना भी चढ़ा, 747 रुपए उछलकर 1,28,535 रुपए पर

सोने में भी आज तेजी देखने को मिली और यह 1,28,535 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया।
इसकी कीमत में आज 747 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
17 अक्टूबर को सोना 1,30,874 रुपए का ऑल टाइम हाई छू चुका है।

1 जनवरी से अब तक सोने में कुल 52,373 रुपए की उछाल दर्ज हुई है।
31 दिसंबर 2024 को 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए था, जो अब 1,28,535 रुपए पर पहुंच चुका है।

चांदी भी सालभर में 1 लाख रुपए महंगी

31 दिसंबर 2024 को चांदी की कीमत 86,017 रुपए प्रति किलो थी, जो अब बढ़कर 1,86,988 रुपए हो गई है।
यानी इस साल चांदी ठीक 1,00,971 रुपए महंगी हुई है।


चांदी इतनी तेजी से क्यों बढ़ रही है? ये हैं 3 बड़े कारण

1. चांदी अब सिर्फ निवेश नहीं, उद्योग की जरूरत

सिंगापुर मैनेजमेंट यूनिवर्सिटी के प्रो. कोस्मास मरिनाकिस के अनुसार
चांदी अब एक महत्वपूर्ण औद्योगिक धातु बन चुकी है।
इलेक्ट्रॉनिक्स, सोलर पैनल और हाई-टेक मैन्युफैक्चरिंग में मांग तेजी से बढ़ी है।
बढ़ती मांग के कारण कीमतें लगातार चढ़ रही हैं।

2. अमेरिका में ट्रंप की ट्रेड नीतियों के तहत टैरिफ का डर

अमेरिकी कंपनियां आशंका के चलते चांदी का भारी स्टॉक जमा कर रही हैं।
इससे ग्लोबल सप्लाई प्रभावित हुई है और बाकी बाजारों में कीमतें तेजी से बढ़ीं।

3. दुनियाभर के मैन्युफैक्चरर सप्लाई सुरक्षित करने की दौड़ में

कई कंपनियां डर रही हैं कि उत्पादन न रुक जाए, इसलिए
वे पहले से स्टॉक बढ़ा रही हैं, जिससे कीमत और ऊपर चली गई है।
विशेषज्ञों का अनुमान है कि सप्लाई प्रेशर आगे भी बना रह सकता है।


2 लाख के पार जा सकती है चांदी: विशेषज्ञ

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया के मुताबिक
जियोपॉलिटिकल तनाव और मजबूत गोल्ड डिमांड से कीमती धातुओं में तेजी जारी रहेगी।
उनके अनुसार—

  • सोना इस साल 1,35,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है
  • चांदी 2,00,000 रुपए किलो के पार जा सकती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *