सिहोरा में युवक की गोली मारकर हत्या, वारदात सीसीटीवी में कैद !

Spread the love

जबलपुर। सिहोरा के बारीबहु स्टेडियम के पास गुरुवार दोपहर करीब एक बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान धर्मेंद्र सिंह ठाकुर उर्फ चिंटू (45) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, धर्मेंद्र बाइक पर जा रहे थे कि तभी दो बदमाशों ने उन्हें रोका। धर्मेंद्र भागने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने पीछा किया। एक बदमाश ने उन्हें पकड़कर सड़क पर पटक दिया, जबकि दूसरे ने सिर के पास से तीन गोलियां दाग दीं। गोली लगते ही धर्मेंद्र सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत सिहोरा स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों और सीसीटीवी फुटेज से मदद
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमलावर मोटरसाइकिल पर आए थे और वारदात के बाद उसी पर बैठकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और धर्मेंद्र के मोबाइल व कॉल डिटेल्स की भी जांच की जा रही है, ताकि वारदात से जुड़े सुराग मिल सकें।

परिवार ने जताया शक
धर्मेंद्र के छोटे भाई राहुल ठाकुर ने बताया कि धर्मेंद्र और सिहोरा निवासी अस्सू विश्वकर्मा के बीच लंबे समय से रंजिश चली आ रही थी। कुछ साल पहले भी अस्सू ने धर्मेंद्र पर गोली चलाई थी, जिसके बाद एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था। जेल से बाहर आने के बाद अस्सू ने फिर से हत्या की धमकी दी थी। राहुल ने बताया कि धर्मेंद्र सिहोरा नगर पालिका पार्षद का चुनाव भी लड़ चुके थे।

पुलिस जांच जारी
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *