सागर में 15 से 21 दिसंबर तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन !

Spread the love

सागर, मध्य प्रदेश। शहर में आध्यात्मिक माहौल को प्रगाढ़ करने के उद्देश्य से 15 से 21 दिसंबर 2025 तक दोपहर 2:00 से 5:30 बजे तक खेल परिसर के समीप स्थित मैदान, पहलवान बाबा मंदिर के सामने श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

यह कथा अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त परम पूज्य संत श्री चिन्मयानंद बापू जी द्वारा पढ़ाई जाएगी। यह उनकी 598वीं कथा होगी, जिसमें वे भगवान श्रीकृष्ण की दिव्य लीलाओं का वर्णन करेंगे और जनमानस को धर्ममय संदेश देंगे।


14 दिसंबर को भव्य शोभायात्रा

कार्यक्रम से पूर्व 14 दिसंबर को दोपहर 1:00 बजे ओम स्टील, मोतीनगर चौराहा से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा का मार्ग होगा—बड़ा बाजार, तीनबत्ती, परकोटा और कथा स्थल तक।
इसमें शामिल होंगे—

  • आतिशबाजी
  • डीजे
  • बैंड
  • सैकड़ों वाहन

विभिन्न स्थानों पर स्वागत की विशेष व्यवस्थाएँ की जाएंगी।


अधिक संख्या में सहभागिता की अपील

विश्व कल्याण मिशन ट्रस्ट सागर ने समस्त नागरिकों से शोभायात्रा और कथा में अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
साथ ही मीडिया कर्मियों से भी अपेक्षा जताई गई है कि वे इस पवित्र आयोजन की व्यापक कवरेज करें।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान हैं अनिल तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *