छतरपुर प्रशासन की अवैध उत्खनन पर कार्रवाई, 15 प्रकरणों में 10.40 लाख रुपए का जुर्माना !

Spread the love


छतरपुर जिले में अवैध उत्खनन और परिवहन के मामलों में प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल के निर्देश पर 15 प्रकरणों में कुल 10,40,908 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

अवैध रेत परिवहन में शामिल व्यक्तियों पर अलग-अलग राशि का जुर्माना लगाया गया। इसमें अंतिम सिंह को 29,688 रुपए, राजपाल यादव को 28,750 रुपए, कालीचरण नागर को 30,000 रुपए, सुम्मेर सिंह को 30,625 रुपए, विजय सिंह को 32,500 रुपए, प्रदीप विश्वकर्मा को 30,625 रुपए, अंकित यादव को 29,688 रुपए, राजेश कुमार पटेल को 28,750 रुपए, महेश साहू को 15,000 रुपए और देवेंद्र अवस्थी को 28,750 रुपए का अर्थदंड लगाया गया।

अवैध गिट्टी परिवहन के लिए बालचंद्र पटेल पर 32,832 रुपए, हीरालाल पाल पर 2,36,000 रुपए और धीरेंद्र पटेल पर 2,32,400 रुपए का जुर्माना तय किया गया। वहीं अवैध मुरूम परिवहन के मामले में नीरज पटेल पर 26,500 रुपए का जुर्माना लगाया गया।

जिला खनिज अधिकारी अमित मिश्रा ने बताया कि सहायक खनिज अधिकारी ने अवैध उत्खनन और परिवहन में शामिल ट्रैक्टरों व अन्य वाहनों को जब्त कर प्रकरण दर्ज किए थे। सभी वाहन चालकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए, जिसमें उन्होंने बिना ई-टीपी के अवैध उत्खनन और परिवहन की स्वीकारोक्ति की।

कलेक्टर ने जुर्माना जमा कराने के आदेश दिए। राशि जमा होने के बाद प्रकरणों का प्रशमन कर वाहनों को मुक्त करने के निर्देश खनिज विभाग को दिए गए हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ भविष्य में भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *