छतरपुर: 108 एम्बुलेंस ने 3 साल के मासूम को कुचला, चालक फरार !

Spread the love


छतरपुर जिले के महाराजपुर थाना क्षेत्र के कुसमा गांव में बुधवार सुबह 3 साल के मासूम निशांत कुशवाहा की तेज रफ्तार 108 एम्बुलेंस ने कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौत हो गई, जबकि एम्बुलेंस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

निशांत अपनी मां के साथ नानी के घर आया हुआ था और बुधवार सुबह करीब 8 बजे घर के सामने खेल रहा था। तभी महाराजपुर डुमरा तिगैला की ओर से आ रही तेज रफ्तार एम्बुलेंस ने उसे टक्कर मारी। निशांत के मामा राजेश कुशवाहा ने बताया कि एम्बुलेंस ने बस को बचाते समय गलत साइड से क्रॉसिंग की और उनके भांजे को कुचल दिया, जिससे दोनों पहिए उसके ऊपर से गुजर गए।

ग्रामीणों ने चालक का पीछा किया और घटना का वीडियो बनाया। राजेश के अनुसार, एम्बुलेंस ने डुमरा तिगैला पर एक समोसे की दुकान और बाइक सवार को भी टक्कर मारी और फिर राजनगर की ओर भाग गया।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मासूम के शव को जिला अस्पताल भेजकर पोस्टमॉर्टम कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार एम्बुलेंस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *