टिकीटोरिया धाम रोप वे को लेकर गोपाल भार्गव ने नितिन गडकरी से की मुलाकात !

Spread the love

सागर। पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं रेहली विधायक गोपाल भार्गव ने दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर गोपाल भार्गव ने रेहली विधानसभा क्षेत्र के प्रसिद्ध टिकीटोरिया धाम में प्रस्तावित रोप वे परियोजना को शीघ्र पूर्ण कराने का आग्रह किया।

गोपाल भार्गव ने कहा कि टिकीटोरिया धाम क्षेत्र के लिए यह रोप वे परियोजना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इससे न केवल श्रद्धालुओं को सुविधाजनक पहुँच सुनिश्चित होगी, बल्कि धार्मिक पर्यटन के क्षेत्र में भी वृद्धि होगी। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि परियोजना की गति तेज करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएँ।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस परियोजना के महत्व को समझते हुए गोपाल भार्गव को आश्वासन दिया कि रोप वे परियोजना को जल्द पूरा कराने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देशित किया जाएगा और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

इस बैठक में टिकीटोरिया धाम रोप वे परियोजना की तकनीकी और वित्तीय पहलुओं पर भी चर्चा हुई। गोपाल भार्गव ने कहा कि परियोजना पूरी होने पर श्रद्धालुओं को पहाड़ी मार्ग तय करने में होने वाली कठिनाइयों से निजात मिलेगी और धार्मिक यात्रा सहज एवं सुरक्षित बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *