बंडा में श्रीमद् भागवत कथा में सांसद लता वानखेड़े की सहभागिता, क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना !

Spread the love

सागर। सागर लोकसभा सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े ने बंडा में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सहभागिता की। यह धार्मिक आयोजन बंडा के पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर के द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

कथा स्थल पर पहुंचकर सांसद लता वानखेड़े ने विधिवत कथा श्रवण किया और भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जुड़ी कथाओं को श्रद्धा भाव से सुना। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। साथ ही कथा व्यास एवं उपस्थित संत-महात्माओं से आशीर्वाद प्राप्त किया।

सांसद वानखेड़े ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा जैसे धार्मिक आयोजन समाज को आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करते हैं और लोगों में संस्कार, सद्भाव एवं आपसी भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को भी हमारी सनातन परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक हरवंश सिंह राठौर ने सांसद लता वानखेड़े का स्वागत करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों से सामाजिक एकता और धार्मिक चेतना को बल मिलता है। कथा आयोजन में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कथा स्थल पर भक्तिमय माहौल देखने को मिला, जहां भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक हो गया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *