बुंदेली क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की मौजूदगी, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह !

Spread the love

सागर। सिटी स्टेडियम सागर में आयोजित बुंदेली क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबले में पूर्व मंत्री एवं खुरई विधायक भूपेंद्र सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और दोनों टीमों के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि बुंदेली क्रिकेट लीग जैसे आयोजन युवाओं में खेल भावना, अनुशासन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने कहा कि खेल युवाओं के सर्वांगीण विकास का माध्यम हैं और ऐसे टूर्नामेंट प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

भूपेंद्र सिंह ने आयोजकों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल खेल प्रतिभाओं को मंच देते हैं, बल्कि युवाओं को नशे और गलत रास्तों से दूर रखकर स्वस्थ जीवनशैली की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में भाग ले रही दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और फाइनल के लिए भी अग्रिम बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान बुंदेली क्रिकेट लीग के आयोजकों ने पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह का स्वागत किया और टूर्नामेंट के उद्देश्य एवं अब तक के सफल आयोजन की जानकारी दी। सेमीफाइनल मैच के दौरान सिटी स्टेडियम में दर्शकों की अच्छी-खासी मौजूदगी रही और रोमांचक मुकाबले ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।

मैच के दौरान खिलाड़ियों के जोश और दर्शकों के उत्साह से स्टेडियम का माहौल खेलमय और उल्लासपूर्ण बना रहा, जिससे यह आयोजन यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *