दतिया शहर में एक 17 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। अब्बास के ढाबे के पास कालीचरण कुशवाह कॉलोनी निवासी नक्षत्र साहू सोमवार दोपहर करीब 2 बजे बिना बताए घर से निकल गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। चिंतित परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
ब्लूटूथ को लेकर हुई थी कहासुनी
पुलिस के अनुसार, नक्षत्र के पिता जितेंद्र कुमार साहू ने बताया कि मोबाइल का ब्लूटूथ खो जाने की बात पर नक्षत्र की अपने भाई से कहासुनी हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर वह दोपहर में घर छोड़कर चला गया।
परिजनों ने पहले अपने स्तर पर आसपास, रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पुलिस की मदद ली।

पुलिस ने दर्ज किया मामला
थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर किशोर की तलाश शुरू कर दी है। आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की जा रही है और संभावित स्थानों पर जांच की जा रही है।
परिवार को आशंका है कि कोई अज्ञात व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया हो सकता है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।
यह है हुलिया
लापता किशोर नक्षत्र साहू का रंग सांवला और कद करीब 5 फीट 6 इंच है। घटना के समय उसने काले रंग का लोवर, पीले रंग की टी-शर्ट और पैरों में काली चप्पल पहन रखी थी।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी को उक्त हुलिए का किशोर दिखाई दे तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या कंट्रोल रूम को सूचना दें, ताकि उसे सकुशल परिजनों तक पहुंचाया जा सके।