सागर जिले के बीना में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। खुरई ओवरब्रिज पर टहल रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 75 वर्षीय बुजुर्ग गुलाब चंद जैन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ टहल रहे राजेंद्र कटारिया घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
रात में टहलते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार बीना निवासी गुलाब चंद जैन कृषि उपज मंडी के पास रहते थे। वे रोजाना की तरह शुक्रवार रात अपने परिचित राजेंद्र कटारिया के साथ खुरई ओवरब्रिज पर टहलने निकले थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार अज्ञात कार ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए दोनों को टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गुलाब चंद जैन गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े और उन्होंने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं राजेंद्र कटारिया भी घायल हो गए।
पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही बीना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल 108 एंबुलेंस की मदद से मृतक और घायल को बीना के सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद गुलाब चंद जैन को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल राजेंद्र कटारिया का अस्पताल में प्राथमिक उपचार किया गया।
पुलिस ने शव को अस्पताल की मर्चुरी में रखवा दिया है। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जाएगी, जिसके बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

अस्पताल पहुंचे परिजन और जनप्रतिनिधि
हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अनूप यादव भी अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार से होते हैं हादसे
स्थानीय समाजसेवी हन्नू राजपूत ने बताया कि खुरई ओवरब्रिज पर भारी वाहन अक्सर तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिसके कारण यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

पुलिस ने शुरू की कार चालक की तलाश
बीना पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन और चालक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया