BJP नेता को थप्पड़ मारने की घटना के बाद लगातार चर्चा में बनी हुईं SDM प्रिया वर्मा एक बार फिर अपने सख्त और संवेदनशील प्रशासनिक रवैये को लेकर सुर्खियों में हैं। शनिवार को उन्होंने बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी गंभीर लापरवाही पर बिना देरी किए कड़ा एक्शन लिया। ओवरलोड ई-रिक्शा को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और उसमें सवार बच्चों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया गया।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को SDM प्रिया वर्मा अपनी सरकारी गाड़ी से कलेक्टर कार्यालय जा रही थीं। इसी दौरान उनकी नजर सड़क पर आगे चल रहे एक ई-रिक्शा पर पड़ी। ई-रिक्शा में जरूरत से ज्यादा बच्चे भरे हुए थे और वाहन असंतुलित स्थिति में चल रहा था। बच्चों की सुरक्षा को खतरे में देख SDM ने तुरंत अपने वाहन चालक को रुकवाया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर बुलाकर जांच के निर्देश दिए।

जांच में उजागर हुई गंभीर अनदेखी
मौके पर की गई जांच में सामने आया कि ई-रिक्शा में करीब 20 से 22 बच्चे सवार थे, जबकि उसकी अधिकतम क्षमता केवल 7 से 8 बच्चों की ही थी। हैरानी की बात यह रही कि बच्चों को ई-रिक्शा के पीछे और डिक्की जैसे हिस्सों में भी बैठाया गया था। इस तरह की लापरवाही किसी भी समय बड़े हादसे को न्योता दे सकती थी।

पूछताछ के दौरान ई-रिक्शा चालक ने बताया कि वह बच्चों को क्रिकेट खेलने के लिए स्कूल की ओर ले जा रहा था। बच्चों का संबंध नूरानी एकेडमी नामक स्कूल से बताया गया। यह जानकारी सामने आते ही SDM प्रिया वर्मा ने सभी बच्चों को कलेक्टर कार्यालय के सामने ही सुरक्षित नीचे उतरवाया और उन्हें संभाला।
मानवीय पहल, बच्चों को खुद भिजवाया एकेडमी तक
कार्रवाई के दौरान SDM प्रिया वर्मा ने केवल दंडात्मक कदम ही नहीं उठाए, बल्कि मानवीय संवेदनशीलता का भी परिचय दिया। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ई-रिक्शा को जब्त कर लिया गया और SDM ने अपनी सरकारी गाड़ी से बच्चों को उनकी क्रिकेट एकेडमी तक सुरक्षित भिजवाया, ताकि उन्हें किसी