ग्राम खजरा में हुई हत्या का पुलिस ने किया खुलासा !

Spread the love

सागर। पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में सागर पुलिस अपराधियों पर लगातार शिकंजा कस रही है। इसी क्रम में थाना विनायका पुलिस ने ग्राम खजरा में हुई हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2025 को फरियादी भानु खंगार निवासी ग्राम कोटरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने पिता धन सिंह खंगार के साथ ग्राम खजरा में बोवनी मशीन लेने गया था। उसी दौरान आरोपी तेजसिंह गोंड ने शराब पीने के लिए ₹500 की मांग की। पैसे न देने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से धन सिंह खंगार के सिर पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

घटना पर थाना विनायका में अपराध क्रमांक 123/25, धारा 296(A), 118(1), 119(1), 103(1) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।

आरोपी की गिरफ्तारी:
विवेचना के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश ग्राम खजरा के जंगल क्षेत्र में की। लगातार प्रयासों के बाद दिनांक 09 नवंबर 2025 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी तेजसिंह गोंड पिता स्व. हरिसिंह गोंड, उम्र 58 वर्ष, निवासी ग्राम खजरा को खजरा तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
आरोपी से अपराध में प्रयुक्त कुल्हाड़ी एवं रक्तरंजित कपड़े जब्त किए गए।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को 10 नवंबर 2025 को माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से आदेशानुसार उसे उप-जेल बंडा भेजा गया।

नेतृत्व एवं टीम कार्य:
इस पूरी कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों का कुशल मार्गदर्शन एवं थाना स्टाफ की तत्परता रही।
मार्गदर्शन देने वाले अधिकारी:

  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर — डॉ. संजीव कुमार उईके
  • एसडीओपी बंडा — श्री प्रदीप वाल्मीकि

मुख्य भूमिका निभाने वाले अधिकारी-कर्मचारी:

  • थाना प्रभारी विनायका — उ.नि. भूपेन्द्र विश्वकर्मा
  • प्र.आर. 189 बादल यादव
  • प्रधान आरक्षक 769 जयपाल सिंह घोष
  • आरक्षक 638 सोमेश मिश्रा
  • आरक्षक 670 पुष्पेन्द्र सेन
  • नगर सैनिक 305 दुखराज यादव

सागर पुलिस का संदेश:
सागर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के प्रति पूर्णतः समर्पित है।
यदि किसी क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल Dial-112 या नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें। आपकी सूचना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है और किसी बड़ी वारदात को रोक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *