जिले में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों की समय पर डिलीवरी सुनिश्चित करने और उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। कलेक्टर संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार केसली अनुभाग में गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।
केसली क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 9644115827 निर्धारित किया गया है। इस कंट्रोल रूम का संचालन महेन्द्र राय द्वारा किया जाएगा, जो उपभोक्ताओं से प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करेंगे और गैस डिलीवरी व्यवस्था की निगरानी भी करेंगे।

इसके साथ ही देवरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से वहां भी अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। देवरी क्षेत्र के उपभोक्ता गैस सिलेंडर की डिलीवरी से संबंधित किसी भी समस्या या शिकायत के लिए दूरभाष क्रमांक 8770588074 पर संपर्क कर सकते हैं। इस कंट्रोल रूम की जिम्मेदारी दिनेश मिश्रा को सौंपी गई है।
जिला प्रशासन ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे गैस डिलीवरी से जुड़ी किसी भी समस्या के समाधान के लिए इन कंट्रोल रूम नंबरों पर संपर्क करें। इससे शिकायतों का त्वरित निराकरण संभव होगा और उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।