जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समन्वय एवं शहर कांग्रेस की बैठक संपन्न !

Spread the love

सागर। जिले में संगठनात्मक मजबूती और आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की संयुक्त समन्वय समिति एवं शहर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक रविवार, 7 दिसंबर को गौर मूर्ति स्थित राजीव गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक की संयुक्त अध्यक्षता शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने की।
बैठक में जिला ग्रामीण प्रभारी एवं पूर्व विधायक घनश्याम सिंह, जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर तथा जितेंद्र जैन क्रांतिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक में दो प्रमुख विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई —
1️⃣ विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) की समीक्षा
2️⃣ 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली “वोट चोर गद्दी छोड़ रैली” में व्यापक भागीदारी सुनिश्चित कराना

समिति के प्रथम बिंदु पर जिला प्रभारी घनश्याम सिंह ने कहा कि एसआईआर के दौरान यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी मतदाता छूट ना जाए। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को सीधे निगरानी की जिम्मेदारी लेने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि “वोट चोरी के खिलाफ दिल्ली में होने वाले राष्ट्रीय स्तर के प्रदर्शन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर राहुल गांधी के हाथ मज़बूत करें।”

ग्रामीण जिला कांग्रेस अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह मुहासा ने बताया कि ग्रामीण कांग्रेस की सातों विधानसभाओं में बीएलए पूरी सक्रियता से कार्य कर रहे हैं। प्रत्येक पाँच बीएलए पर एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रभारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण कांग्रेस से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष महेश जाटव ने कहा कि सागर से लगभग 26,000 हस्ताक्षर वोट चोरी के मुद्दे पर प्रदेश कार्यालय को सौंपे जा चुके हैं। उन्होंने कहा —
“मैं सर्वप्रथम एक कांग्रेस कार्यकर्ता हूं। दिल्ली रैली में चलें और जो साथी नहीं जा सकते, वे दूसरों को आर्थिक सहयोग कर भेजने की व्यवस्था करें।”

बैठक में जिला शहर प्रभारी मनोज कपूर ने बीना क्षेत्र में की गई संगठनात्मक तैयारियों की रिपोर्ट दी। वहीं एसआईआर प्रभारी जितेंद्र क्रांतिकारी ने कहा कि मतदाता अधिकार की सुरक्षा हर कांग्रेसजन का नैतिक धर्म है।
पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर ने सुझाव दिया कि बीएलए को पहचान पत्र एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएं
पूर्व मंत्री सुरेंद्र चौधरी ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं को भी बूथ स्तर पर अपनी जिम्मेदारी तय करनी होगी और आगामी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए मजबूत रोडमैप बनाना समय की जरूरत है।
जिला एसआईआर प्रभारी शैलेंद्र तोमर ने जिले में चल रहे एसआईआर कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट व चुनौतियों को समिति के सामने रखा।

बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे — पूर्व विधायक सुनील जैन, पं. संतोष पांडे, पं. त्रिलोकी नाथ कटारे, पं. पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री रेखा चौधरी, पूर्व अध्यक्ष जगदीश यादव, नेता प्रतिपक्ष बाबू सिंह बब्बू यादव, पार्षद रिचा सिंह, चैतन्य कृष्ण पांडे, महिला कांग्रेस अध्यक्ष उमा देवी नवैया, पार्षद राकेश राय, मार्शल खान, सुरेंद्र सुहाने, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप चौधरी, सागर साहू, राहुल चौबे, जमीर गब्बर पठान, वसीम खान, महेश अहिरवार, अजय अहिरवार सहित कई कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव और विचार रखे।

बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी आशीष ज्योतिषी ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन सेवादल अध्यक्ष सिन्टू कटारे द्वारा दिया गया।
बैठक के अंत में स्व. विट्ठल भाई पटेल की धर्मपत्नी सहित कांग्रेस परिवार के दिवंगत सदस्यों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की गई और दो मिनट का मौन रखकर आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

बैठक में बड़ी संख्या में शहर व ग्रामीण कांग्रेसजन उपस्थित थे जिनमें — दिनेश पटेरिया, जितेंद्र रोहन, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष समीर खान, पार्षद रोशनी वसीम खान, ताहिर खान, आनंद हेला, सुरेश पंजवानी, लक्ष्मी नारायण सोनाकिया, चक्रेश रोहित, वीरेंद्र राजे, दीनदयाल तिवारी, धर्मेंद्र तोमर, शरद पुरोहित, ऋषभ जैन, किरण लता सोनी, वीरेंद्र महावते, सुनील पावा, अलीम तज्जु, जाहिद ठेकेदार, नरेंद्र मिश्रा, आनंद अहिरवार, रितेश रोहित, रेखा सोनी, बाबू मछंदर, बंटी कोरी, नीरज चौरसिया, रजिया खान, कुंजी लडिया, रामगोपाल खटीक आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *