राहतगढ़ थाना क्षेत्र में डायल 112 की त्वरित कार्रवाई से एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई। भोपाल स्थित डायल 112 सेंट्रल कंट्रोल रूम से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबरी निवासी अरुण पटैल की मोटरसाइकिल अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उठाकर ले जाई गई है। सूचना मिलते ही एफ.आर.वी. 32 को तत्काल मौके के लिए रवाना किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफ.आर.वी. स्टाफ ने क्षेत्र में घेराबंदी कर वाहनों की तलाश शुरू की। पुलिस की सक्रियता और त्वरित प्रतिक्रिया से आरोपी घबरा गए और मोटरसाइकिल को गांव के पास छोड़कर मौके से फरार हो गए। डायल 112 टीम ने वाहन बरामद कर उसे विधिवत जप्त कर पीड़ित को सुपुर्द किया।
इस सफल कार्रवाई में आरक्षक मुकेश (क्रमांक 263) और पायलट असीम खान, एफ.आर.वी.–32 की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने उनकी तत्परता और सतर्कता की सराहना की है।
यह सफलता डायल 112 भोपाल सेंट्रल कंट्रोल रूम की त्वरित सूचना और राहतगढ़ पुलिस टीम की फुर्तीली प्रतिक्रिया का परिणाम है।
सागर पुलिस ने कहा — “डायल 112 आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी है। नागरिकों की सहायता और सुरक्षा हेतु पुलिस सदैव तत्पर है।”