सागर में “जिम्मेदार मर्दानगी” व “मुस्कान अभियान” पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित !

Spread the love

पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार सागर जिले में सामुदायिक पुलिसिंग योजना के तहत “जिम्मेदार मर्दानगी” और “मुस्कान अभियान” के अंतर्गत महिला एवं बालिका सुरक्षा, गुमशुदा बच्चों की खोज और समाज में समानता को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को रक्षित केंद्र सागर परिसर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।

यह कार्यशाला पुलिस अधीक्षक श्री विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर श्री लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में संपन्न हुई। कार्यक्रम में महिला सम्मान, बाल संरक्षण, साइबर सुरक्षा और “गुड टच–बैड टच” जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया गया।

अधिकारियों ने कहा कि समाज के हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह महिलाओं और बालिकाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार रखे और किसी भी तरह की हिंसा या अपराध के खिलाफ जागरूकता फैलाए।

कार्यशाला में डीएसपी (महिला सुरक्षा) अजय कुमार सनकत, रक्षित निरीक्षक नितेश वाईकर, निरीक्षक संतोषी कनासिया, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, महिला सुरक्षा शाखा व विभिन्न एनजीओ प्रतिनिधि जैसे रेखा राजपूत, प्रमिला मौर्य और अनिल रैकवार सहित एनसीसी कैडेट और ग्राम रक्षा समिति सदस्य उपस्थित रहे।

जनता द्वारा इस पहल को अत्यंत सराहनीय बताया गया और इसे महिला सशक्तिकरण की दिशा में सागर पुलिस का प्रभावशाली कदम माना गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *