दुनिया के सबसे कम उम्र के रेटेड चेस खिलाड़ी बने सर्वज्ञ पर सवाल !

Spread the love

सागर के 3 साल 7 महीने 20 दिन के सर्वज्ञ सिंह कुशवाहा ने इतिहास रचते हुए दुनिया के सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड चेस प्लेयर का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उन्होंने पिछले रिकॉर्ड होल्डर कोलकाता के अनीष सरकार (3 वर्ष 8 महीने 19 दिन) का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

लेकिन अब इस उपलब्धि पर निष्पक्ष खेल सिद्धांतों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए फिडे के समक्ष शिकायत दर्ज की गई है। शिकायत में दावा किया गया कि सर्वज्ञ जिन तीन खिलाड़ियों को हराकर रेटिंग तक पहुँचे, वे उसी अकादमी के कोच थे जहाँ बच्चा प्रशिक्षण लेता है। इसे “हितों के टकराव” के रूप में देखा जा रहा है।


पिता सिद्धार्थ कुशवाहा का जवाब—“यह नाम खराब करने की कोशिश”

इन आरोपों पर सर्वज्ञ के पिता सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह कुछ लोगों द्वारा जानबूझकर फैलाया गया भ्रम है।
उनका कहना है—

  • “शिकायत करने वाले लोग अपना नाम भी सामने नहीं ला रहे।”
  • “शतरंज के मैच लाइव होते हैं, सबके सामने खेले जाते हैं। कोई गड़बड़ी संभव नहीं।”
  • “सागर के ही कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं।”
  • “अगर किसी को संदेह है तो जांच करा लें, मैं पूरी तरह तैयार हूं।”

नर्सरी में पढ़ने वाला ‘लिटिल ग्रैंडमास्टर’

सर्वज्ञ की उम्र भले ही नर्सरी की हो, लेकिन उसकी शतरंज की समझ असाधारण है। उसकी रैपिड रेटिंग 1572 है।
पिता के अनुसार—

  • सर्वज्ञ ने सिर्फ एक हफ्ते में मोहरों के नाम और चालें सीख ली थीं।
  • उसकी स्मरण शक्ति और एकाग्रता सामान्य बच्चों से कहीं आगे है।

तीन रेटेड खिलाड़ियों को हराकर मिली रेटिंग

फिडे नियमों के अनुसार प्रारंभिक रेटिंग के लिए कम से कम एक इंटरनेशनल रेटेड खिलाड़ी को हराना आवश्यक होता है, जबकि सर्वज्ञ ने तीन खिलाड़ियों को मात दी।

जीत की प्रमुख मैचें:

  • मंगलुरु, 24वीं आरसीसी इंटरनेशनल रैपिड कप—अभिजीत अवस्थी (रेटिंग 1542)
  • खंडवा, धूनीवाले ओपन—शुभम चौरसिया (रेटिंग 1559)
  • इंदौर, डॉ. अजीत कसलीवाल ओपन—योगेश नामदेव (रेटिंग 1696)
  • छिंदवाड़ा—अभिजीत अवस्थी को दोबारा हराया

इन उपलब्धियों ने सर्वज्ञ को दुनिया का सबसे कम उम्र का रेटेड चेस खिलाड़ी बनने का गौरव दिलाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *