राष्ट्रीय बालिका बैडमिंटन प्रतियोगिता: महाराष्ट्र, राजस्थान, पंजाब व केवी संगठन ने दर्ज की जीत !

Spread the love

दूसरे मुकाबले में सीआईएस (काउंसिल ऑफ इंडियन स्कूल) ने गोवा को 2–0 से हराया। सिंगल्स में सीआईएस की हर्षिका ने गोवा की दीपुन को 15–6, 15–3 से मात दी। वहीं डबल्स में सीआईएस की आराधना एवं जेसनम की जोड़ी ने गोवा की आकांक्षा एवं दीपुन को कड़े मुकाबले में 17–15, 15–12 से हराया।

तीसरे मुकाबले में राजस्थान ने आंध्र प्रदेश को 2–0 से पराजित किया। वहीं खेल परिसर में खेले गए एक अन्य बालिका वर्ग के मुकाबले में पंजाब ने बिहार को हराया। पंजाब की ओर से 15–12, 15–11 एवं 15–0 से जीत दर्ज की गई।

पीएम श्री महाविद्यालय, मकरोनिया में खेले गए मुकाबले में बालिका वर्ग में केंद्रीय विद्यालय संगठन ने उत्तराखंड को पराजित किया।

टॉस कर अतिथियों ने किया शुभारंभ

प्रतियोगिता का शुभारंभ संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग श्री सतुंजय प्रताप सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद जैन एवं सहायक संचालक श्रीमती मनीषा एलेग्जेंडर द्वारा टॉस कर किया गया। अतिथियों ने प्रतीकात्मक रूप से एक-एक मैच खेलकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

तकनीकी अधिकारियों की निगरानी में प्रतियोगिता

मैचों के रेफरी के रूप में हर्षदीप सिंह, राकेश चौरसिया, फौजिया खान एवं शिवानी महतो ने भूमिका निभाई।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता का संचालन लोक शिक्षण संचालनालय, भोपाल द्वारा नियुक्त तकनीकी अधिकारियों द्वारा किया जा रहा है, जिनमें हर्षदीप सिंह (भोपाल), राकेश चौरसिया (छिंदवाड़ा), रूपेश अग्रवाल (सागर), शिवानी महतो (भोपाल), फौजिया खान (इंदौर), महादेव सिंह (भोपाल), शिखा पटेल (सागर), आदित्य दुबे (सागर), राहुल रजक (भोपाल), राजवीर सिंह (जबलपुर), आयुष सिंह (जबलपुर), जयंत सांसिया, सार्थक जयसिंघानी एवं स्वयं श्रीवास्तव शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *