सागर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर 12 अक्टूबर को खुरई विधान सभा क्षेत्र के खुरई, मालथौन और बांदरी में संघ का पथ संचलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अपील की है कि वे पथ संचलन का जोरदार स्वागत करें।

श्री भूपेन्द्र सिंह ने बताया कि पथ संचलन का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण में समाज की भागीदारी और एकता के संकल्प को सशक्त करना है। खुरई के किला मैदान और बांदरी के बस स्टैण्ड से 3:30 बजे तथा मालथौन बस स्टैण्ड से दोपहर 2 बजे पथ संचलन प्रारंभ होगा।
पूर्व गृहमंत्री ने क्षेत्रवासियों और भाजपा कार्यकर्ताओं से अनुरोध किया है कि वे भारतीय संस्कृति के अनुरूप पथ संचलन मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत करें। खुरई, बांदरी और मालथौन के नागरिक इस आयोजन में अपनी सहभागिता से इसे भव्य बनाने में योगदान दें।