श्री मंदिर में जनवरी माह में आयोजित होंगे अभिषेक और गहोई उत्सव, मई में सामूहिक विवाह कार्यक्रम !

Spread the love

सागर।
मीडिया प्रभारी शरद गुप्ता ने बताया कि मंदिर समिति की बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय किया गया कि 24 जनवरी, शनिवार को श्री मंदिर में श्री जगमोहन सरकार का प्रातःकालीन अभिषेक आयोजित किया जाएगा। इसके अगले दिन 25 जनवरी, रविवार को गहोई दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा, जिसमें शोभा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। शोभा यात्रा श्री गेंडा जी उत्सव भवन से प्रारंभ होकर गेड़ा जी धर्मशाला गुजराती बाजार में समारोहपूर्वक संपन्न होगी।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मई माह में सामूहिक विवाह और परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

सभी कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं हेतु समितियों का गठन किया गया और सदस्यों को विशिष्ट दायित्व सौंपे गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *