सागर में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता के पूर्व संध्या पर देशभर से आए जनरल मैनेजर, कोच, मैनेजर और समिति सदस्य की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयुक्त संचालक श्री शत्रुंजय प्रताप सिंह ने सभी को प्रतियोगिता में निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

श्री सिंह ने कहा कि प्रतियोगिता में आने वाले सभी खिलाड़ी अपने राज्य, स्कूल और जिले का नाम रोशन करें। किसी भी समस्या या असुविधा के मामले में तुरंत कंट्रोल रूम को सूचित करें, आपकी समस्या का तत्काल निराकरण किया जाएगा। उन्होंने सभी कोच और मैनेजर से अपील की कि वे अपने-अपने राज्य की खिलाड़ियों का वेरिफिकेशन सुनिश्चित करें ताकि प्रतियोगिता निष्पक्ष रूप से संपन्न हो।
बैठक में एस.जी.एफ.आई. दिल्ली के श्री नटवर सिंह ने बताया कि सभी खिलाड़ियों का बायोमेट्रिक परीक्षण किया जाएगा और प्रशिक्षण में पास होने के बाद ही वे प्रतियोगिता में खेल पाएंगे। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी निष्पक्ष भाव से खेलें।

प्रतियोगिता के नोडल अधिकारी डॉ. महेंद्र प्रताप तिवारी ने उपस्थित सदस्यों को प्रतियोगिता के दिशा-निर्देश और आयोजन व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिभागी सागर जिले के मेहमान हैं और उनकी हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।
इस अवसर पर डॉ. आशुतोष गोस्वामी, श्रीमती मनीषा एलेग्जेंडर, श्रीमती अनीता कुमार, श्री सुधीर तिवारी सहित देशभर की मैनेजर उपस्थित रहीं।