स्वदेशी जागरण मंच, जिला सागर के तत्वावधान में तृतीय स्वदेशी मेला का आयोजन 23 दिसंबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक सागर में किया जाएगा। इस मेले में स्वदेशी उत्पादों, आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा और युवाओं में स्वावलंबन की भावना को बढ़ावा दिया जाएगा।
मंच ने मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत को मेले का मुख्य अतिथि बनने के लिए आमंत्रित किया है और उन्हें औपचारिक आमंत्रण पत्र भेजा गया है।

स्वदेशी जागरण मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि यह मेला स्वदेशी विचारधारा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ स्थानीय कारीगरों, उद्यमियों और युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच भी प्रदान करेगा। मेले का आयोजन स्वर्णिम भारतवर्ष फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है।
मंच ने आशा व्यक्त की है कि मंत्री श्री राजपूत की गरिमामय उपस्थिति से मेले को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी और स्वदेशी आंदोलन को और मजबूती प्राप्त होगी।