सागर पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित !

Spread the love

सागर। सागर पुलिस के तीन अधिकारी-कर्मचारी राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित ! के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एक बार फिर उत्कृष्ट पुलिसिंग, तकनीकी दक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय देते हुए पूरे जिले का गौरव बढ़ाया है। वर्ष 2019-20 के लिए जिला पुलिस बल सागर के तीन अधिकारी/कर्मचारियों को प्रतिष्ठित के.एफ. रुस्तम जी विशिष्ट एवं अतिविशिष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

राज्य स्तरीय अलंकरण समारोह का आयोजन 11 मई 2026 को Ravindra Bhavan में किया गया, जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री Mohan Yadav ने सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए।

श्रीमती ज्योति तिवारी को अतिविशिष्ट सम्मान

समारोह में श्रीमती ज्योति तिवारी, शाखा अ.अ.वि. विशेष किशोर इकाई जिला बल सागर को समाजसेवा एवं महिला-बाल संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए के.एफ. रुस्तम जी अतिविशिष्ट श्रेणी से सम्मानित किया गया।

उन्होंने बाल विवाह रोकने, भिक्षावृत्ति निवारण, महिला एवं बाल संरक्षण जैसे संवेदनशील विषयों पर उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके योगदान को देखते हुए उन्हें 01 बारह बोर गन एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। समाजहित में किए गए उनके कार्यों की प्रदेश स्तर पर सराहना हुई।

तकनीकी और साइबर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान

प्र.आर. 83 विजय शुक्ला, पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय सागर को तकनीकी एवं साइबर क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, जटिल प्रकरणों के सफल निराकरण तथा आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के लिए के.एफ. रुस्तम जी विशिष्ट श्रेणी के अंतर्गत 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

इसी प्रकार प्र.आर. 406 अमर तिवारी, पुलिस अधीक्षक कार्यालय सागर हाल पदस्थ राज्य साइबर फॉरेंसिक कार्यालय सागर को भी साइबर अन्वेषण और आधुनिक तकनीकों के प्रभावी उपयोग के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें भी 50 हजार रुपये नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

सागर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत

सम्मान प्राप्त करने के बाद सागर लौटने पर तीनों अधिकारी एवं कर्मचारियों का वरिष्ठ अधिकारियों, सहकर्मियों और मित्रों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ उनका अभिनंदन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस परिवार में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। अधिकारियों ने कहा कि यह सम्मान केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं बल्कि पूरे जिला पुलिस बल सागर के लिए गौरव का विषय है। इससे अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी प्रेरित होकर बेहतर कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे।

पुलिस परिवार ने दी शुभकामनाएं

सागर पुलिस परिवार ने सम्मानित अधिकारी एवं कर्मचारियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर उत्कृष्ट सेवाओं की कामना की है। यह सम्मान सागर पुलिस की कार्यकुशलता, तकनीकी क्षमता और समाजसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *