सागर में श्रीराम कथा और नवनिर्मित हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण पत्र वितरित !

Spread the love

सागर। रुद्राक्ष धाम मंदिर प्रांगण में आगामी 31 जनवरी से 6 फरवरी, 2026 तक आयोजित श्रीराम कथा एवं नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के आमंत्रण पत्र युवा नेता अविराज सिंह द्वारा मकरोनिया स्थित दीनदयाल नगर और देव प्रभाकर शास्त्री नगर के घर-घर जाकर वितरित किए गए।

अविराज सिंह ने सबसे पहले श्रीराम जानकी मंदिर के दर्शन किए और प्रभु चरणों में आमंत्रण पत्रिका रखकर आयोजन में पधारने की प्रार्थना की। इसके बाद उन्होंने स्थानीय प्रमुख गणमान्यों और युवा टीम के साथ दीनदयाल नगर पहुंचकर निवासियों को विनयपूर्वक आमंत्रण पत्र भेंट किए और कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी के निवास पर जाकर भी आमंत्रण पत्र प्रदान किया।

इसके बाद अविराज सिंह देव प्रभाकर शास्त्री नगर पहुंचे और वहां के सभी घरों में आमंत्रण पत्रिका वितरित की। उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि प्रयागराज से सुप्रसिद्ध श्रीराम कथा वाचक पं. प्रेमभूषण जी महाराज के श्रीमुख से सातों दिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक भगवान श्रीराम की कथा होगी। इसी कार्यक्रम के दौरान 1 फरवरी को नवनिर्मित श्री दक्षिणमुखी हनुमान जी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होगा, जिसमें प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्य अतिथि होंगे।

इस पुण्य कार्य में पं. केशव गिरी गोस्वामी, राजा रिछारिया, महेन्द्र ठाकुर गंभीरिया, सिद्धांत सिंह ठाकुर, लोकेश तिवारी, अभिषेक गौर, महेन्द्र गोस्वामी एडवोकेट, मनीष ठाकुर, विवेक संक्सेना, रौनक ठाकुर, आनंद सोलंकी, नागेंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक चौकसे सहित 50 से अधिक युवा साथी भी उपस्थित रहे और उन्होंने आमंत्रण पत्रिका वितरण में सहयोग किया।

इस प्रकार युवा नेतृत्व और टीम के प्रयासों से स्थानीय जनता में आयोजन को लेकर उत्साह और धार्मिक समर्पण की भावना बढ़ी, साथ ही कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोग शामिल होने के लिए प्रेरित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *