सागर में सोयाबीन भावांतर योजना हेतु कृषि वाहन रैली” !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. के निर्देशानुसार आज कृषि विभाग द्वारा सोयाबीन भावांतर भुगतान योजना के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष वाहन रैली का आयोजन किया गया। रैली का उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली जिला पंचायत कार्यालय से शुरू होकर पीली कोठी, बस स्टैंड, तीन पत्ती चौराहा, राधा तिगड़ा, भगवान गंज होते हुए कृषि उपज मंडी प्रांगण में संपन्न हुई। इस रैली में कृषि विभाग, सहकारिता विभाग और मंडी के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण सक्रिय रूप से सम्मिलित हुए।

मंडी प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में उप संचालक कृषि श्री राजेश त्रिपाठी ने उपस्थित कृषकों से संवाद किया और भावांतर योजना की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृषक ई-उपार्जन पोर्टल के माध्यम से 3 अक्टूबर से 17 अक्टूबर 2025 तक अपने नजदीकी पंजीयन केंद्रों पर पंजीकरण करवा सकते हैं।

योजना के अंतर्गत पंजीकृत कृषकों से 24 अक्टूबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक मंडी प्रांगण में सोयाबीन की खरीदी की जाएगी। भावांतर योजना के अंतर्गत किसानों को भारत सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य और मंडी का मॉडल भाव के बीच का अंतर सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान किया जाएगा।

इस अवसर पर अनुविभागीय कृषि अधिकारी श्री अनिल राय, सहायक संचालक श्री अंकित रावत, मंडी सचिव श्री आर.पी. सिंह, अन्य विभागीय अधिकारीगण, कृषक बंधु और व्यापारीगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *