सुरखी विधानसभा में आत्मनिर्भर भारत सम्मेलन में प्रबुद्धजन जुटे !

Spread the love

भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत एवं स्वदेशी जागरण विषयक विधानसभा सम्मेलन का आयोजन सुरखी विधानसभा क्षेत्र में किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला, युवा, व्यापारी एवं उद्यमियों ने भाग लिया। सम्मेलन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को स्थानीय स्तर पर विस्तार देना और लोगों को स्वदेशी उत्पादों एवं आत्मनिर्भरता के महत्व के प्रति जागरूक करना था।

मुख्य वक्ता जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत, आत्मनिर्भर भारत जिला संयोजक निकेश गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता वीरेंद्र पाठक, मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत, मंडल अध्यक्ष लोकमान्य लोधी ने कार्यक्रम को संबोधित किया। हीरा सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि के कारण भारत वर्ष 2047 तक विकसित और विश्व का अग्रणी राष्ट्र बनने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने सुरक्षा, आर्थिक और तकनीकी क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए बताया कि स्वदेशी मिसाइल ब्राह्मोस्ट्र ने पाकिस्तान के आतंकवादी ठिकानों को तबाह कर पूरी दुनिया को भारत की ताकत का एहसास कराया।

जिला संयोजक निकेश गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में भारत विश्व की चौथी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। उन्होंने जीएसटी सुधारों के माध्यम से उपभोक्ताओं को लाभ और व्यापार को बढ़ावा देने की जानकारी दी। वहीं, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र पाठक ने वोकल फॉर लोकल अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया और स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। मंत्री प्रतिनिधि अरविंद सिंह राजपूत ने स्वदेशी निर्माण कार्यों और आत्मनिर्भर भारत की पहल पर प्रकाश डाला और उपस्थित लोगों को सेल्फी प्वाइंट पर फोटो खींचवाने के लिए प्रेरित किया।

मंच संचालन रामकुमार कपूर ने किया और आभार लोकमान्य लोधी ने माना। इस अवसर पर राम कुमार यादव, प्रहलाद कुर्मी, देशराज यादव, वीरेंद्र कुर्मी, अजब यादव, शैलेंद्र जाट, रामबाबू कुर्मी सहित कई विशिष्ट जन उपस्थित रहे। सम्मेलन ने विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों में आत्मनिर्भर भारत और स्वदेशी जागरण की भावना को मजबूती प्रदान की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *