हॉकी फीडर सेंटर के खिलाड़ी हसनैन खान ने नेशनल टीम में बनाई जगह !

Spread the love

सागर। हॉकी फीडर सेंटर सागर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी हसनैन खान ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण के दम पर 69वीं एस.जी.एफ.आई. नेशनल हॉकी प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश टीम में स्थान हासिल किया है। हसनैन का यह चयन जिले के लिए गर्व का विषय बना है।

खेल और युवा कल्याण विभाग के अधीन खेल परिसर सागर के हॉकी प्रशिक्षण केंद्र में कोच मोहम्मद नफ़ीस खान के निर्देशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हसनैन ने लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह महत्वपूर्ण उपलब्धि प्राप्त की। उनकी फिटनेस, कौशल और निरंतर अनुशासित खेल ने चयन समिति को प्रभावित किया।

हसनैन खान की कामयाबी पर खेल और युवा कल्याण विभाग के जिला अधिकारी, प्रशिक्षण केंद्र के कोचों सहित सभी खिलाड़ियों ने हार्दिक बधाई दी है। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल हसनैन की व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम है, बल्कि सागर जिले और हॉकी फीडर सेंटर के लिए भी गौरव का क्षण है।

हसनैन का चयन यह प्रमाणित करता है कि सागर के युवा खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *