सागर में कलेक्टर की नई पहल: आवेदकों की शिकायतों का त्वरित निराकरण !

Spread the love

कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने आवेदकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण के लिए एक नई पहल शुरू की है। इस पहल के तहत शिकायतकर्ताओं को सीधे अपने समक्ष बुलाकर उनकी समस्याओं को सुना जाता है और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए जाते हैं।

आज इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदिनी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और आवेदक उपस्थित थे। कलेक्टर ने कहा कि कोई भी नागरिक अपनी समस्या लेकर आए तो उसका समाधान तत्काल और प्रभावी रूप से होना चाहिए। उन्होंने मौके पर ही आवेदकों की शिकायतों को सुना और संबंधित अधिकारियों को तत्काल निराकरण के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी की अनुपस्थिति पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसी प्रकार सिविल सर्जन को भी कारण बताओ नोटिस दिया गया। कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निपटारे में देरी अस्वीकार्य है और संबंधित अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी निभाने में तत्पर रहना होगा।

कलेक्टर की यह पहल सीएम हेल्पलाइन और अन्य नागरिक शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए मील का पत्थर साबित हो रही है। अधिकारियों को आदेश है कि वह न केवल शिकायतों का त्वरित निराकरण करें, बल्कि आवेदकों को उचित मार्गदर्शन और समाधान भी प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *