पड़रई खुर्द में नया नलकूप खनन कर शुरू की स्वच्छ पेयजल आपूर्ति !

Spread the love

देवरी विकासखंड की ग्राम पंचायत गंगवारा के ग्राम पड़रई खुर्द में 10 नवंबर को एक महिला और एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। घटना के बाद एक दर्जन से अधिक ग्रामीण बीमार पड़े, जिन्हें तत्काल देवरी अस्पताल और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया। फिलहाल सभी मरीजों की स्थिति सामान्य है।

घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री संदीप जी.आर. ने तत्काल स्वास्थ्य विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की टीम को गांव भेजा। शुरुआती जांच में पेयजल स्रोत संदिग्ध पाए जाने पर नलकूपों और कुओं के पानी के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।

कलेक्टर ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए त्वरित कार्रवाई की और गांव में नवीन नलकूप खनन का निर्देश दिया। निर्देश मिलते ही नलकूप तैयार किया गया तथा पंप-मोटर लगाकर गांव में स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी गई, जिससे ग्रामीणों को राहत मिली।

एसडीएम श्री मुनव्वर खान ने बताया कि कलेक्टर के निर्देश पर गांव की स्थिति लगातार मॉनिटर की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीणों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। नए नलकूप के चालू होने से अब ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध होने लगा है और हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं।

प्रशासन की तत्परता और कलेक्टर की संवेदनशीलता से गांव में संभावित बड़ी समस्या को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *