लिव-इन में रह रही महिला कॉन्स्टेबल ने की आत्महत्या, पोस्टमार्टम दो दिन से अटका !

Spread the love

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में बुधवार रात महिला कॉन्स्टेबल प्रिया यादव की आत्महत्या के मामले में दो दिन से पोस्टमार्टम नहीं हो पा रहा है। परिवार के किसी सदस्य के अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण शुक्रवार शाम तक भी प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ सकी। प्रिया यादव ट्रैफिक पुलिसकर्मी कविंद्र यादव के साथ लिव-इन में रह रही थीं।

एरोड्रम पुलिस के मुताबिक, प्रिया यादव, पत्नी अमित कुमार राय, का शव बुधवार रात जिला अस्पताल भेजा गया था। पुलिस ने उनके परिजनों को तारापुर, मुंगेर (बिहार) में सूचना दी थी। परिजनों ने गुरुवार की जगह शुक्रवार को इंदौर पहुंचने की बात कही, लेकिन शुक्रवार शाम तक भी कोई सदस्य अस्पताल नहीं पहुंचा। डॉक्टरों ने भी थाने से परिजनों को लेकर जानकारी मांगी, लेकिन उनके आने का कोई अपडेट नहीं मिला।

उधर, पुलिस ने इस मामले में अब तक कविंद्र यादव के विस्तृत बयान दर्ज नहीं किए हैं। कविंद्र ने ही बुधवार रात पुलिस को आत्महत्या की सूचना दी थी। शुरुआती बयान में उसने बताया कि वह प्रिया के साथ पिछले तीन साल से लिव-इन में रह रहा था। दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शादी की योजना भी बना रहे थे। बुधवार रात दोनों ने साथ में भोजन किया, जिसके बाद वह टहलने चला गया। इसी दौरान प्रिया ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *