सांसद विष्णुदत्त शर्मा का सम्मान, विधायक शैलेन्द्र जैन से की भेंट | भागवत कथा आयोजन की सराहना !

Spread the love

सागर में रविवार को भाजपा सांसद एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने विधायक शैलेंद्र जैन के धर्मश्री स्थित निवास पर पहुंचकर मुलाकात की। विधायक जैन ने अपनी पत्नी अनुश्री जैन के साथ उनका आत्मीय स्वागत किया। सांसद शर्मा ने विधायक दंपती को सागर में दूसरी बार आयोजित हो रही सात दिवसीय भागवत कथा के भव्य आयोजन के लिए शुभकामनाएं और बधाई दी।

इस दौरान सांसद शर्मा ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा लीगल राइट्स काउंसिल इंडिया के सदस्यों से भी चर्चा की। पार्टी संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ।

विधायक जैन के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम तिवारी और जिला उपाध्यक्ष जगन्नाथ गुरैया ने सांसद शर्मा को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार जताया। कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी उनका स्वागत किया।

मौके पर मंडल अध्यक्ष अमित बैसाखिया, नीरज यादव, जिला कोषाध्यक्ष निकेश गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी श्रीकांत जैन, विक्रम सोनी, मनीष चौबे, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष यश अग्रवाल, सुमित यादव, अंशुल परिहार, नितिन साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सांसद शर्मा की इस मुलाकात ने भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *