ग्वालियर में शर्मनाक हरकत का वीडियो वायरल !

Spread the love

ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र की अंबेडकर कॉलोनी में शनिवार देर रात एक शर्मनाक घटना सामने आई। ठंड से बचने के लिए अलाव ताप रही महिलाओं और बच्चों के पास नशे में धुत एक युवक पहुंचा और पहले डंडे से आग बुझा दी। जब महिलाओं ने विरोध किया तो वह उनसे उलझ गया और कपड़े उतारकर अभद्र इशारे करने लगा। महिलाएं और बच्चे डरकर वहां से हट गए।

घटना का वीडियो किसी राहगीर ने मोबाइल में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। वीडियो सामने आते ही पुलिस हरकत में आई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों ने आरोपी की पहचान 40 वर्षीय सुरेश जाटव के रूप में की, जो नदीपार टाल स्थित पलिया चक्की का रहने वाला है। जानकारी के मुताबिक आरोपी शराब और नशे की लत के कारण पहले भी विवाद करता रहा है। शराबखोरी से परेशान उसकी पत्नी चार महीने पहले ही घर छोड़कर मायके चली गई थी।

थाना प्रभारी विपेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि पुलिस के पास 18 सेकंड का वीडियो आया था और कई लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में तुरंत केस दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

घटना ने इलाके में आक्रोश पैदा कर दिया है, और स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *